
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव खेड़ा, बिच्छूपूरा मदापुर समेत अन्य गांव में सीसी सड़क का निर्माण होगा। इसमें करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत आएगी। जिला पंचायत द्वारा सड़क और नालों को पास कराया जा चुका है। इसके निर्माण से क्षेत्र वासियों को राहत मिलेगी। क्षेत्रवासी विकास कार्य की मांग कर रहे थे। हरी झंडी मिलने के बाद सड़क और नाले का निर्माण करने की तैयारी है।
हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545

































