हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिले के छह गांवों में जल्द ही सड़कों का निर्माण होगा जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। 1.36 करोड रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। टेंडर होने के बाद तीन महीने के भीतर कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जिसे हरी झंडी मिल चुकी है। रिलायंस मार्ग से गालंद मार्ग के पुनर्निर्माण में 25.20 लाख, हरौड़ा नहर पुल से हरौड़ा मार्ग पर 23.20 लाख, नूरपुर गेट से जैतपुर मार्ग के पुननिर्माण कार्य पर 13.70 लाख, हाईवे से शाहपुर जट्ट मार्ग पर 18.35 लाख, हाईवे से पटना मुरादपुर मार्ग पर 30.90 लाख व भूड़िया से नहर पटरी मार्ग के पुनर्निर्माण पर 24.70 लाख रुपए खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























