सीएम की सभा में होंगे कड़े सुरक्षा प्रबंध
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 5 मई को हापुड़ में होने वाली जनसभा की तैयारियों को अंतिम रुप देने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस जुटी है। सीएम की यह चुनाव सभा हापुड़ के एसएसवी इंटर कालेज या रामलीला मैदान में होगी।
मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक व मेरठ रेंज के पुलिस महानिरीक्षण ने मंगलवार को हापुड़ में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के साथ सभा स्थल का निरीक्षण किया और सभा मंच, हैलीपेंड, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक न रह जाए, इसके लिए कड़ सुरक्षा प्रबंध किए गए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 5 मई के हापुड़ आगमन का सरकारी कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है।
JEE MAINS: दीवान पब्लिक स्कूल के 15 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की


































