
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित बिजली घर के फीडर नंबर-5 से जुड़े इलाकेवासियों के लिए एक बड़ी खबर है। शुक्रवार आज से लेकर 29 नवंबर तक प्रतिदिन करीब चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अवर अभियंता सत्यम ने बताया कि 22 नवंबर से 29 नवंबर तक सुबह 11:00 से शाम 3:00 तक राजीव विहार, महेशपुरी, छज्जूपुरा, किशनपुरा, मजीदपुरा की गली नंबर 1 और 2, पीरबाउद्दीन, कोठी गेट की सप्लाई बाधित रहेगी। फीडर नंबर पांच की सप्लाई के साथ-साथ दो अन्य फीडरों की आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214




























