👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में होली पर्व के दौरान लोगों को बिजली और पानी की किल्लत ना हो इसके लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. हापुड़ नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए पानी की सप्लाई सुचारु रहेगी. वहीं ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि 24 घंटे विद्युत आपूर्ति होली पर्व के दिन बनी रहेगी. इसके लिए बिजली विभाग में तैनात कर्मचारियों अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं. फॉल्ट होने पर समय से उसे दुरुस्त किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























