हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भाई दूज के पर्व को देखते हुए बहनों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके चलते रोडवेज डिपो ने हर पांच मिनट में बस सेवा मुहैया कराने का दावा किया है। जरूरत पड़ने पर रोडवेज डिपो अतिरिक्त बसें भी संचालित करेगा। बता दें कि भैया दूज पर्व के दिन महिला यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए हापुड़ रोडवेज ने तैयारी कर ली है। रोडवेज का दावा है कि विभिन्न रूटों पर हर पांच मिनट में बसों का संचालन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। किठौर व मोदीनगर रोड पर बसों की संख्या बढ़ाकर 15-15 कर दी गई है। रोडवेज कर्मियों की छुट्टियों को निरस्त कर दिया गया है। वहीं यात्री बस अड्डे पर पूछताछ केंद्र से टिकट बुक करा सकते हैं।
LuxuryInteriors & #Furniture के लिए हापुड़ में खुल गया है #TANARA_DESIGNS, 7457852854

























