
तड़के चार बजे से पहले नहीं होगी बिजली विभाग की छापेमारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के अधिकारी और विजिलेंस की टीम तड़के 4:00 बजे से पहले घरों में मॉर्निंग रेड नहीं कर सकेगी। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में सामने आया कि बिजली विभाग की टीम छापामार कार्रवाई करती है। ऐसे में क्षेत्रवासियों और ग्रामीणों में आमने-सामने की स्थिति भी बन जाती है। अब 4:00 बजे से पहले मॉर्निंग रेड़ नहीं होगी। जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडेय ने बताया कि ऊर्जा निगम की ओर से पिछले 6 महीने में चेकिंग, कार्रवाई, राजस्व वसूली की रिपोर्ट मांगी गई है। इसमें अधिकारियों को छापा मारने का अधिकार भी बताना होगा। साथ ही तड़के 4:00 से पहले मॉर्निंग रेड़ नहीं होगी।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी



























