
हर ग्राम पंचायत में होगा खेल मैदान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य है कि हर ग्राम पंचायत में खेल का एक मैदान हो ताकि ग्रामीण अंचल के बच्चे और युवा अपनी प्रतिभा को निखार सकें। हर ब्लाक में मिनी स्टेडियम और जिला स्तर पर मुख्य स्टेडियम का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। साथ ही ओपेन जिम और खेल प्रशिक्षण केंद्रों का भी विस्तार हो रहा है। उन्होंने सोमवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में युवक और महिला मंगल दलों को खेल सामग्री (स्पोर्ट्स किट) वितरित की। साथ ही, विधायक और सांसद खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली से पहले खेल सामग्री का वितरण युवाओं के लिए एक विशेष उपहार है। प्रदेश में 1.05 लाख से अधिक युवक व महिला मंगल दल सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, जिनमें से अब तक 80 हजार से अधिक दलों को खेल किट वितरित की जा चुकी है। आने वाले समय में ग्राम स्तर से लेकर न्याय पंचायत, ब्लाक, विधानसभा और संसदीय क्षेत्र स्तर तक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जो आगे चलकर विधायक और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के रूप में विस्तार लेंगी। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे केवल खेल तक सीमित न रहें, बल्कि लोक गायन, लोक कथा, नाटक मंचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी बढ़ावा दें।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























