हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सर्दी भले ही हाड़ कपाने वाली हो, परन्तु सकर संक्राति पर बृजघाट गंगा स्नान हेतु पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कभी होने के आसार नहीं है, क्योंकि मकर संक्राति पर रविवार, 15 जनवरी- 2023 को हैमकर संक्रातिं पर गंगा स्नान के बाद खिचड़ी, तिल, मूंगफली, गर्म वस्त्र आदि के दान का विशेष महत्व है। दान को ग्रहण के लिए बाहरी इलाकों से भिखारी भी बृजघाट पहुंच जाते हैं। स्थानीय नागरिकों के अनुसार बृजघाट पर बाहरी भिखारी दिखने शुरु हो गए हैं, जो इधर – उधर रहकर समय व्यतीत कर रहे हैं और मकर संक्रांति से एक दिन पहले तक भिखारियों की संख्या में भारी इजाफा होने की उम्मीद हैं।ये भिखारी श्रृद्धालुओं के साथ छीना झपटी, लूट – खसौट, चोरी – चकारी से भी पीछे नहीं रहते हैं। श्रृद्धालुओं के सात भिखारियों द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार व छीना झपटी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं। पुलिस को भिखारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखनी चाहिए।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

































