हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गुरुवार को दो मोटरबोटों के टकराने के बाद 15 जुलाई तक गंगा में नाव और मोटर बोट के संचालन पर रोक लगा दी है। अपर पुलिस अधीक्षक हापुड़ मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि बढ़ते गंगा के जलस्तर के चलते सुरक्षा की दृष्टि से 15 जुलाई तक गंगा में मोटर बोट और नाव के संचालन पर रोक रहेगी। साथ ही हादसे के संबंध में भी जांच कराई जा रही हैं। आपको बता दें कि गुरुवार को गंगा में आठ यात्रियों से भरी मोटर बोट को अन्य मोटर बोट ने टक्कर मार दी थी। हालांकि सभी को सकुशल बचा लिया गया था।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


























