हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर बुधवार को गांव निजामपुर के पास एलिवेटेड रोड पर एक बाइक को बचाने के चलते मिनी ट्रक पलट गया. इस दौरान करीब 15 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बता दें कि मिनी ट्रक हापुड़ से गाजियाबाद जा रहा था जिसमें हापुड़ के मोहल्ला इंदरगढ़ी निवासी हेमचंद परिवार के साथ लोनी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे जैसे ही वह निजामपुर के पास पहुंचे तो सामने आई बाइक को बचाने के चलते मिनी ट्रक पलट गया. इस दौरान हाईवे पर चीख-पुकार मच गई जिसमें हेमचंद, जतिन, मयंक, अर्चना, रजनी, चांदनी, रीना समेत 15 लोग घायल हो गए जिन्हें सरस्वती और हापुड़ की सीएचसी में भर्ती कराया गया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है.
हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…
Read more






















