जनपद हापुड़ में तीन विशाल अजगर मिलने से हड़कंप












जनपद हापुड़ में तीन विशाल अजगर मिलने से हड़कंप

हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ और देहात क्षेत्र में सोमवार को तीन विशाल अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। तीनों विशाल अजगरों के रेस्क्यू के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने बताया कि जैसे ही अजगरों के मिलने की सूचना हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांड़पाल को मिली तो उन्होंने तुरंत टीम का गठन किया जिसके बाद वनकर्मी रवि कुमार ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के पश्चात अजगरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

देहात क्षेत्र के गांव मलकपुर में हरविंद्र प्रधान के खेतों में 15 फीट लंबा विशाल अजगर देख लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी रवि कुमार ने 35 किलो वजनी अजगर को ग्रामीणों के सहयोग से आखिर पकड़ लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

वन विभाग का अभियान दिन भर जारी रहा। वन विभाग की टीम बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर बहलोलपुर पहुंची जहां खेतों में रेंग रहे एक 12 फीट लंबे अजगर को वन विभाग की टीम ने पकड़ा जिसका वजन करीब 20 किलो के आसपास था।

वन विभाग की टीम ने तीसरा ऑपरेशन गांव उपेड़ा में किया जहां पर प्रधान द्वारा मिली सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और आठ फीट लंबे 15 किलो वजनी अजगर को पकड़ा। टीम ने ग्रामीणों का सहयोग लिया। इसके पश्चात अजगरों को सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा गया।

Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!