खाद्य सुरक्षा टीम की छापामारी से हड़कंप,जानें टीम ने कहां-कहां से लिए 13 सैम्पल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): होली पर्व के मद्देनजर जनपद हापुड में खाद्य एवं पेय सामग्री की गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 19 मार्च 2024 व 20 मार्च 2024 को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपदीय टीम ने महेन्द्र श्रीवास्तव सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के पर्यवेक्षण एवं सतीश कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम जिसमे संदीप कुमार, ओमप्रकाश, शिवदास सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित थे जनपद भर में छापामार कार्रवाई की और नमूने लिए। एक प्रेस नोट के मुताबिक
अनुज कुमार गोयल के प्रतिष्ठान ग्राम बनखण्डा से सरसो के तेल का एक नमूना संग्रहित किया गया।रामनन्दन त्यागी के प्रतिष्ठान मोदीनगर रोड हापुड से सरसो के तेल का एक नमूना संग्रहित किया गया।प्रवेश कुमार के प्रतिष्ठान बाबूगढ छावनी से पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया।छत्रपाल भगत जी के प्रतिष्ठान सिम्भावली हापुड से बर्फी का एक नमूना संग्रहित किया गया।खलील पुत्र आस मौ० के प्रतिष्ठान ग्राम लालपुर से मावा का एक नमूना संग्रहित किया गया। हैदर पुत्र नईम के प्रतिष्ठान धौलाना से काजू टुकड़ा का एक नमूना संग्रहित किया गया।
राधा डेयरी धौलाना से गुंजिया का एक नमूना संग्रहित किया गया ।
अजय किराना स्टोर धौलाना से पापड का एक नमूना संग्रहित किया गया ।रामकुमार पवन कुमार बड़ा बाजार के प्रतिष्ठान धौलाना से बेसन का एक नमूना संग्रहित किया गया।अनस पुत्र आबिद के प्रतिष्ठान किला कोना हापुड से दही का एक नमूना संग्रहित किया गया।भूपेन्द्र कुमार पुत्र रामरतन सिंह निवासी महमदपुर हापुड नामक दुग्ध विक्रेता से बुलन्दशहर रोड हापुड पर मिश्रित दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया। द्रवेश कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी सादिकपुर हापुड नामक दुग्ध विक्रेता से बुलन्दशहर रोड हापुड पर
मिश्रित दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया।जाकिर पुत्र रियायत निवासी-ग्राम गोंदी हापुड नामक दुग्ध विक्रेता से मिनाक्षी रोड हापुड पर मिश्रित दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया।इस प्रकार 13 नमूने संग्रहित किये गये। उपरोक्त सभी नमूनो को वास्ते जाँच खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: ADMISSIONS OPEN: 9536100111




























