👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की आनंद विहार कालोनी के जंगल में रविवार की सुबह मवेशियों के अवशेष मिलने पर हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। रविवार की सुबह आनंद विहार कालोनी के जंगल में कुछ कुत्तों को मांस के टुकड़ों को नोंच-नोंच कर खाते हुए लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया और मौके पर लोग जुटते हुए चले गए। लोगों ने सूखे पड़े व गंदगी से अटे नाले में झांक कर देखा तो उसमें मवेशियों के अवशेष पड़े हुए दिखाई दिए।
नागरिकों का आरोप है कि मांस के धंधेबाज जंगल में आए दिन मवेशियों को चोरी-छिपे वध करते रहते है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























