👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की गंगा नगरी बृजघाट में पलवाड़ा रोड पर एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। यह शव उस स्थान पर मिला है जहां कार्तिक मेले में आने वाले वाहनों के लिए अस्थाई पार्किंग तैयार की गई थी। शुक्रवार को मिले इस शव की शिनाख्त का प्रयास जारी है।
करीब 42 वर्षीय उम्र के व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाश के पास कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस शव का शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038



























