हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के ग्राम हैदरनगर में रविवार की रात को करीब 8 फीट लंबा अजगर निकलने से क्षेत्रवासियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। इसके बाद वन विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। अजगर के निकलने से गांव में दहशत की स्थिति बनी रही। अजगर को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
दरअसल रविवार की रात को हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरनगर में उस समय अफरातफरी की स्थिति बन गई। जब ग्रामीणों ने 8 फीट लंबा अजगर देख लिया। टोर्च की मदद से ग्रामीण अजगर की खोज में जुट गए। इसी बीच वन विभाग को भी मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
































