VIDEO: प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव छतनौरा में शनिवार को अपने खेतों पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष देखे जिसके बाद ग्रामीणों में गौकशी के खिलाफ गुस्सा पनप गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढे खुदवाए और प्रतिबंधित पशुओं के अवशेषों को उसमें दबवाया।
शनिवार की सुबह किसान अजय पाल आम दिनों की तरह अपने खेतों पर पहुंचे तो देखा कि उनके उनके खेतों में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष पड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब आठ प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष खेतों में मिले हैं। गोकशी की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और प्रतिबंधित पशुओं के अवशेषों को जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढे खुदवा कर उसमें दबवाया और जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 








Related Posts

हापुड़ में रोजगार मेला 9 मार्च

🔊 Listen to this हापुड़ में रोजगार मेला 9 मार्चहापुड, सूवि(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, हापुड़ द्वारा दिनांकः 09-03-2025 को एस०एस०वी० पी०जी कॉलेज, हापुड में…

Read more

हापुड़: तेल मिल पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सर्वे

🔊 Listen to this हापुड़: तेल मिल पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सर्वे हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एक बड़ी तेल मिल पर सोमवार को खाद्य…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ में रोजगार मेला 9 मार्च

हापुड़ में रोजगार मेला 9 मार्च

हापुड़: तेल मिल पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सर्वे

हापुड़: तेल मिल पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सर्वे

गढ़मुक्तेश्वर: अनियंत्रित ट्रक ने अल्मोड़ा निवासी युवक को कुचला, मौत

गढ़मुक्तेश्वर: अनियंत्रित ट्रक ने अल्मोड़ा निवासी युवक को कुचला, मौत

जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
error: Content is protected !!