👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर परिवार मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई हैं।
बता दें कि मामला सोमवार का है जब पिलखुवा क्षेत्र निवासी विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। ऐसे में मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर


























