हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में मंगलवार को एक विवाहिता का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है.
बता दें कि तरमीन पुत्री इसरार निवासी गांव शेखपुर खिचरा की शादी दो वर्ष पहले पिलखुवा के गांव सिखेड़ा निवासी सुहेल पुत्र कलुवा के साथ हुई थी. मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि ससुरालिए लगातार दहेज की मांग कर रहे थे जिसे पूरा ना करने पर आए दिन तरमीन को प्रताड़ित कर रहे थे. एक साल पहले तरमीन को एक पुत्र हुआ लेकिन उसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार नहीं बदला.
मंगलवार को विवाहिता का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी.
सभी दवाइयों पर 20% की छूट : 7817982711























