हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव ददायरा में दो दिन से लापता युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। बुधवार की शाम युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।
35 वर्षीय सुंदर पुत्र महेंद्र निवासी गांव ददायरा मंगलवार की सुबह अपने घर से लापता हो गया था। लापता युवक का शव रेलवे लाइन के पास पेड़ पर लटका मिला। पेड़ पर शव लटका देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई जिसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*



























