👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव बिहुनी के पास रजवाहे में एक युवक का शव सड़ा गला अवस्था में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला मंगलवार की देर शाम का है जब कुछ ग्रामीणों ने रजवाहे में एक युवक का शव देखा जिसके बाद पुलिस ने शव को रजवाहे से बाहर निकाल लिया। इस दौरान देखा गया कि मृतक के गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था और शव काफी दिन पुराना था जिसकी वजह से वह सड़ गया था। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है जिसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण बता सकेगी। फ़िलहाल शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884





























