
👁 0 views Views
खेतों में पशुओं के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव खेड़ा और गंदूनगला के बीच एक खेत में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
गंदू नंगला के किसान का खेत खेड़ा गांव जाने वाले रास्ते पर स्थित है। शनिवार की सुबह जब किसान खेत में काम करने गए तो उन्होंने प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष देखे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























