
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की चौकी दामोह में रेलवे लाइन के किनारे शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान के प्रयास में टीम जुट गई है।
मामला रविवार का है जब RPF में तैनात सहायक उप निरीक्षक पंकज कुमार को सूचना मिली कि हापुड़ बाबूगढ़ मध्य KM 102/29-31 पर एक लाश पड़ी है। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि ट्रैक पहले से ही क्लियर था। मौके पर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार भी पहुंचे। मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ। हालांकि मृतक से एक रेलवे प्लेटफार्म टिकट मिला है। पुलिस ने स्टेशन कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288





























