नो डयूज लेने वालों की भीड़ लगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन व सभासद पद हेतु चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों की नो डयूज सर्टिफिकेट बनाने के लिए परिषद के दफ्तर में भीड़ लगी रही। परिषद के कर्मचारियों ने नो डयूज सर्टिफिकेट बनाने में जरा भी देरी नहीं की क्योंकि इससे परिषद की आय में वृद्धि हो रही थी। नो ड्यूज लेने वालों का तांता नामांकन के अंतिम दिन 24 अप्रैल तक लगे रहने की उम्मीद है।
सोमवार को नगर पालिका परिषद हापुड़ का दफ्तर खुलते ही नो डयूज लेने वालों का पहुंचना शुरु हो गया। भीड़ की आशंका के मद्देनजर कर्मचारियों ने समय से पहले ही मोर्चा संभाल लिया। इच्छुक प्रत्याशियों को बकाया जमा करने के बाद ही नो डयूज सारी किया गया।
Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622






























