👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की कोठी गेट रोड पर शनिवार को दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इस दौरान गाली-गलौच हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पैसों के लेनदेन की बात कही जा रही है।
आपको बता दें कि अतरपुरा चौराहे से कोठी गेट जाने वाले रास्ते पर मस्जिद के पास नगर पालिका की दुकानों के बाहर शनिवार की शाम को दो पक्षों में किसी बात को लेकर गाली-गलौच शुरू हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। गाली गलौज के दौरान किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।




























