हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में बुधवार की देर शताब्दी एक्सप्रेस के देरी से आने के कारण पबला रेल फाटक 45 मिनट तक बंद रहा जिसकी वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई, जाम की स्थिति बन गई और लगभग 45 घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। फरीदपुर की तरफ से सीमेंट बनाने का पत्थर लेकर जा रहा कैंटर फाटक के पास खराब हो गया। वहीं शताब्दी को पास कराने के लिए स्टेशन पर फिरोजाबाद एक्सप्रेस को रोका गया लेकिन ट्रेन के देरी से आने के कारण कई एक्सप्रेस ट्रेनों को निकालने के लिए फाटक 45 मिनट तक बंद रखा गया जिसकी वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं फाटक खुलने के बाद खराब कैंटर भी वाहनों के आवागमन में परेशानी का कारण बना। लंबी लाइनों को निकालने के लिए पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और 5 घंटे तक जाम लग रहा। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811





























