
👁 0 views Views
झड़ीना में ज़मीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव झड़ीना में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान पथराव भी हुआ। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कुछ लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि मामला बीती रात का बताया जा रहा है जब जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और मारपीट हुई। ललित कुमार ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























