ऑटो खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट












ऑटो खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ट्याला में रविवार को टेंपू खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह टेंपो वीरेंद्र का बताया जा रहा है जो कि रविवार को अपने परिजनों के साथ जैसे ही टेम्पू लेकर पहुंचा तो उसने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी के मालिक को गाड़ी हटाने के लिए कहा। गाड़ी हटाने के बाद ही टेंपो उसके मकान के भीतर घुस सकता था। बताया जा रहा है कि कार का मालिक और उसके परिजन इस दौरान आग बबूला हो गए जिन्होंने टेंपो वाले के साथ मारपीट की। इसी बीच दोनों पक्षों में लात-घूंसे शुरू हो गए और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान वीरेंद्र की पत्नी को भी पीटा गया जोकि मारपीट के दौरान घायल हो गया। वीरेंद्र ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार वीरेंद्र को अपना ऑटो घर में बाहर खड़ा करना था लेकिन सड़क किनारे खड़ी गाड़ी की वजह से उसका ऑटो अंदर नहीं घुस पा रहा था जिसके चलते उन्होंने कार मालिक से गाड़ी हटाने के लिए कहा लेकिन गाड़ी का मालिक और उसके परिजनों ने मामले में वीरेंद्र को पीटा। इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई जिसने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।

कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!