
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझैटी और सलोनी के जंगल में स्थित खेतों में छुट्टा गोवंश घुस गए। इस दौरान खेत मालिक गोवंश को भगाने लगे। तभी दो खेत मालिकों में कहासुनी हो गई जिसने विवाद का रूप ले लिया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों को संभाला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मामला बुधवार की रात करीब 9:00 के आसपास का है जब गांव सलोनी का किट्टू पुत्र अमरजीत तथा गांव रझैटी निवासी सचिन पुत्र कुंवरपाल तोमर के खेतों में आवारा पशु घुस गए। इसके बाद दोनों अपने-अपने खेतों में घुसे गोवंश को भागने लगे। तभी गोवंश एक दूसरे के खेतों में पहुंच गए। तो दोनों खेत मालिक आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर कहासुनी हुई जिसने विवाद का रूप ले लिया। इस दौरान मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले।
AC सर्विस, अंडरग्राउंड इंस्टॉलेशन के संपर्क करें गोयल इलेक्ट्रॉनिक से: 9758162424


























