👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव भीकनपुर में दो पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बन गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को मामले से अवगत कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो पक्षों में पैसे को लेकर मंगलवार की रात को विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पत्थराव भी हुआ। इस दौरान सड़क पर ईंट-पत्थर बिछ गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हापुड़ की क्षेत्राधिकार स्तुति सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500



























