स्कूल में आवारा कुत्ता घुसने से मचा हड़कंप, छात्रों की छुट्टी
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित एक स्कूल में बुधवार को आवारा कुत्ता घुस आया। ऐसे में ऐतियातन के तौर पर स्कूल की छुट्टी कर दी गई है। वहीं स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि उन्होंने आवारा कुत्ते को पकड़वाने की पहले भी मांग की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसकी वजह से छात्रों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। डर लगा रहता है कि कहीं यह कुत्ता छात्रों व शिक्षकों पर हमला न कर दे।
मामला बुधवार का है जब आम दिनों की तरह बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए पहुंचे। तभी आवारा कुत्ता स्कूल में घुस आया जिसको देखकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की छुट्टी कर दी गई और संबंधित अधिकारियों से आवारा कुत्ते को पकड़वाने की मांग की।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288



























