
प्रत्येक सेवा बस्ती मे सेवा कार्य हो-जितेंद्र कुमार
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): सेवा भारती के प्रान्तीय संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार ने देवढे स्मृति भवन, संघ कार्यालय, न्यू शिवपुरी पर सेवा भारती के जिला स्तर के कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले,नगर की प्रत्येक सेवा बस्ती मे कोई न कोई सेवा कार्य अवश्य ही होना चाहिए। जिन सेवा बस्तियो मे कोई भी सेवा कार्य नही चल रहा है उन बस्तियो पर विशेष फोकस कर वहाॅ शिक्षा, संस्कार केंद्र, सिलाई केंद्र, कम्प्यूटर केंद्र,योग केन्द्र-कुछ न कुछ अवश्य संचालित किया जाये। चारो आयामो के प्रमुख निर्धारित किये जाए।
उन्होंने सेवा भारती के पदाधिकारियो से सेवा कार्यो के विस्तार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यो को करने से आत्मसंतोष तथा समाज के प्रति सेवा करने के भाव जागृत और विकसित होते हैं।नर सेवा नारायण सेवा है। वृहत समाज ही ईश्वर का स्वरूप है। दीन दुखी, अभावग्रस्त, उपेक्षित बन्धुओ की सेवा सच्ची पीडित मानवता की सेवा है। सेवा कार्यो के माध्यम से उनमे राष्ट्र भक्ति के भाव का जागरण तथा समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सेवा भारती कार्य कर रही है।
बैठक की अध्यक्षता सेवा भारती के जिलाध्यक्ष नरेश मिश्रा ने की। बैठक मे सेवा भारती के जिला कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्येंद्र गौड एडवोकेट,अरूण शर्मा, नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित हुए।
परिवार परिचय के क्रम मे सेवा भारती के जिला कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन के आवास पर जाकर परिवार के लोगो से परिचय किया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























