हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के जिला कलेक्ट्रेट पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे और प्रदर्शन किया. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर फेंकी गई काली स्याही के विरोध में एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम सौंपा. ज्ञापन के जरिए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई. इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा, जीते चौहान, कपिल चौहान, अभिषेक शर्मा आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे.
आपको बता दें कि सोमवार को कर्नाटक की राजधानी में स्थित गांधी भवन में किसान संगठन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कुछ लोगों ने उपद्रव मचाया जहाँ एक शख्स ने भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के मुंह पर काली स्याही फेंक दी. इस मामले में पुलिस ने कुछ को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. मंगलवार को हापुड़ की जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की.
हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…
Read more






















