हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शायद ही कोई ऐसी गली या मोहल्ला हो जहां इन आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक ना हो। आलम यह है कि कभी भी यह कुत्ते हमलावर हो जाते हैं और लोगों को घायल कर देते हैं। दोपहिया वाहनों पर सवार लोगों की टांग पर यह कुत्ते काट लेते हैं। कई बार तो यह कुत्ते हादसे का कारण भी बने हैं।
हापुड़ की पॉश कॉलोनियों में से एक श्रीनगर जहां पर आवारा कुत्तों का आतंक इतना जबरदस्त है कि रात के समय यहां से निकलना खतरों से कम नहीं है। यह कुत्ते पीछे पड़ जाते हैं और लोगों को चोट पहुंचाते हैं। कई बार तो बाइक सवार इन कुत्तों को देखकर निकलने की हिम्मत भी नहीं करते और अपना रास्ता ही बदल लेते हैं।
हापुड़ में जिस तरह के हालात बने हुए हैं और आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। उसे देखकर लगता है कि आने वाले नगर निकाय चुनाव में आवारा कुत्तों का मुद्दा जोर-शोर से गर्माएगा। ऐसे में नगरपालिका को उचित कदम उठाने की जरूरत है।
VIDEO: Bridal मेकअप पर 20% छूट, ज्वेलरी FREE: 8218124225





























