
👁 0 views Views
जनपद से गायब 9 जनों का सुराग नहीं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गत तीन वर्षों में जनपद हापुड़ से गायब 9 जनों का पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर गायब लोगों का विस्तृत ब्यौरा साझा करके नागरिकों से सहयोग मांगा है।
पुलिस के अनुसार जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर, बहादुरगढ़, बाबूगढ़, हापुड़ नगर व थाना हापुड़ में इस सिलसिले में रिपोर्ट दर्ज है। गायब जन 6 वर्ष से लेकर 17 वर्ष तक आयु के है जिनमें 6 महिला लिंग व 3 पुरुष लिंग से है। पुलिस ने गायब सभी का विस्तृत ब्यौरा पुलिस ट्वीटर पर साझा किया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























