रक्तदान से बड़ी कोई मानव सेवा नहीं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पंजाबी सभा समिति हापुड़ के तत्वावधान में आभार चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से रविवार को हापुड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने बढ-चढ़ कर भाग लिया।
समिति के अध्यक्ष मनमोहन छाबड़ा ने बताया कि शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने वालों का तांता लगा रहा। शिविर में रोगियों को हेपेटाईसिस बी व सी, एचआईवी, ब्लड शुगर व ब्लड ग्रुप आदि की मुफ्त जांच की गई। उन्होंने लोगों को रक्तदान करने के प्रेरित करते हुए कहा कि ब्लड दान से किसी को नया जीवन प्रदान किया जा सकता है।
समिति की ओर से विशाल मल्होत्रा, तरुण बाटला, मदन मसीन, कनिक केहर आदि ने अतिथियों का स्वागत किया और पटका व उपहार देकर सम्मानित किया।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065

































