
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना है। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे जबकि मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी होगी। ऐसे में तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। शुक्रवार की बात करें तो तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। संभावना है कि शनिवार को जनपद हापुड़ के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। शनिवार और रविवार को तेज बारिश की उम्मीद है। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने और मंगलवार को बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


























