हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आगामी नवंबर माह में राशन उपभोक्ताओं की फिर एक बार मौज आ गई है। नवंबर माह में राशन की दुकानों पर चीनी अंत्योदय आधार कार्ड को 18 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से दी जाएगी। साथ ही 5 किलोग्राम गेहूं निशुल्क मिलेगा। राशन का वितरण 3 नवंबर से शुरू होकर 15 नवंबर तक दिया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 3 नवंबर से 15 नवंबर तक कार्ड धारकों और पात्र गृहस्थी परिवारों को 5 रुपए किलोग्राम गेहूं प्रति यूनिट निशुल्क दिया जाएगा। अंत्योदय कार्ड धारकों को 3 किलोग्राम चीनी प्रति कार्ड 18 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से वितरित की जाएगी। राशन की दुकान सुबह 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुलेंगी। इस योजना की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। राशन की दुकानों पर नोडल अधिकारी 2 नवंबर को संबंधित दुकानों पर पहुंचकर आवश्यक वस्तुओं का सत्यापन कर अपनी उपस्थिति में खाद्यान्न का वितरण कराएंगे।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























