चोरी का खुलासा,तीन बदमाश दबोचे
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): हापुड कोतवाली पुलिस ने एक चोरी का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को मिनाक्षी रोड से दबोच लिया।पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से बैटरी व इन्वर्टर बरामद किया है।
पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं शातिर चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड नगर पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटना का अल्प समय में सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चोरी का इनवर्टर व बैटरी बरामद किया है।आरोपी हापुड के मौहल्ला चैनापुरी का कैफ उर्फ मिट्ठू व शाकिब तथा कोटला सादात का बिल्ली है।पुलिस ने तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540































