तीन चोरों की धड़ पकड़ से हुआ चोरी का खुलासा
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): थाना कपूरपुर पुलिस ने तीन शातिर चोरों की धर पकड़ कर इलाके की एक चोरी का खुलासा किया है।पुलिस ने चोरोः के कब्जे से 180मीटर तार चाकू व समरसेबिल बेचकर कमाए 1350 रूपये बरामद किए है।
पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कपूरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का अल्प समय में सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चोरी का कैमरे का तार, नकदी व एक अवैध चाकू बरामद किया है।आरोपी गांव नरैना के जोनी,दीपचन्द व नीरज हैं।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
पुराने गद्दे लाए और नए गद्दे पर पाएं भारी डिस्काउंट, 10 साल की गारंटी: 8449620229





























