
👁 0 views Views
चोरी का हुआ खुलासा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड देहात पुलिस ने एक सनसनीखेज चोरी का खुलासा कर एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चांदी के जेवर,एल ईडी,बाइक व चाकू बरामद किया है।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड देहात पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से चोरी के सफेद धातु के आभूषण, एलईडी टीवी, मोटर साइकिल एवं अवैध चाकू बरामद किया है।आरोपी जनपद गाजियाबाद के थाना भोजपुर के गांव तलहेटा का नकुल है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

































