हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव अकबरपुर बुकलाना में नहर पटरी पर स्थित देसी शराब की दुकान के मालिक सुखबीर सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि दुकान से अज्ञात चोरों ने दुकान में कूमल कर पांच देसी शराब की पेटी और अन्य सामान चुरा लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार चोर ईंख के खेत की तरफ से कूमल कर दुकान में दाखिल हुए और उन्होंने पांच पेटी देशी शराब और अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Tata Zudio में 12% Assured Return के साथ करें निवेश: 8010510000

























