हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र की रहने वाली प्रतिभा का मोदीनगर के भोजपुर के कनकपुर में एक मकान है जहां चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे लाखों रुपए के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद मोदीनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रतिभा का पिलखुवा और मोदीनगर के दोनों घरों में आना-जाना लगा रहता है। मोदीनगर स्थित मकान का ताला लगा कर वह कहीं गई हुई थी। इसी बीच चोर आए और लाखों रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोना ड्रीम वर्ल्ड: कपड़ों पर 50% तक की छूट : 992714 3205

























