हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा में चोरों ने एक बंद पड़े मकान का कुंडा तोड़कर घर में रखी 70,000 रुपए की नकदी समेत लाखों रुपए के आभूषण चुरा लिए और फरार हो गए।
मामला शनिवार की रात का है जब भैंसों के एक व्यापारी के घर में चोरों ने बंद पड़े मकान का कुंडा तोड़कर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। रविवार की सुबह मामले की जानकारी भैंस व्यापारी को हुई तो उसने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया जो जांच में जुट गई है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























