👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एक गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। मामला भीम नगर चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित अंबेडकर नगर का है। जहां का निवासी आशीष पुत्र बाबूराम शुक्रवार की रात शादी से आया था और घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर दी। शनिवार की सुबह जब परिवार के लोग उठे तो देखा कि कार गायब थी। वाहन स्वामी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811





























