हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के असौड़ा पैठ के पास स्थित एक ट्रैक्टर की वर्कशॉप में चोरों ने बीती रात तांडव मचाया। छत का जाल काटकर चोर वर्कशॉप में दाखिल हुए और 90,000 रुपए की नकदी समेत ट्रैक्टर के पार्ट्स, मशीन आदि सामान चुरा लिया। इस दौरान लगभग ढाई लाख रुपए का नुकसान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
शाहनवाज ने बताया कि उसकी सैफी ट्रैक्टर के नाम से असौड़ा पैठ के समीप ट्रैक्टर वर्कशॉप है। रविवार की रात करीब 9:00 बजे वह वर्कशॉप बढ़ाकर घर चला गया था। इसी बीच चोर आए और दुकान के लेंटर में लगे जाल को काटकर दुकान के भीतर दाखिल हुए। इस दौरान चोर गल्ले से 90,000 रुपए की नकदी, ट्रैक्टर के पार्ट्स, मशीन आदि सामान चुराकर फरार हो गए। सोमवार की सुबह जब शाहनवाज वर्कशॉप पर पहुंचा तो बिखरा सामान देख उसके होश उड़ गए। जैसे ही उसने गल्ला देखा तो वहां रखी नकदी गायब थी। पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























