हापुड़, सीमन/अमित (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में चोरों के हौंसले बुलंद है। अब अधा दर्जन से ज्यादा चोरों ने बाबूगढ़ के पतंजलि स्टोर को निशाना बनाया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि एक चोर ने दुकान के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ छेड़छाड़ की लेकिन घटना दूसरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए संदिग्धों ने एक लोहे की रोड घुसा कर हाथों से ही शटर को उखाड़ दिया और दुकान में दाखिल हो गए। इस दौरान दुकान से 16 हजार 700 रुपए चोरी कर चोर फरार हो गए।
लगभग सात बदमाशों ने गुरुवार की रात को थाना बाबूगढ़ के अंतर्गत बछलौता रोड पर स्थित पतंजलि स्टोर पर धावा बोला और शटर उखाड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों का एक साथी दूर खड़ा रहा जिसने निगाह बनाए रखी। चोरी का शुक्रवार की सुबह पता चला जब स्टोर संचालक मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरु कर दी है।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509




























