शराब के ठेके में हुई चोरी का खुलासा,दो चोर पुलिस के हत्थे चढ़े
हापुड सीमन (ehapurnews.com): थाना सिम्भावली पुलिस ने शराब के एक ठेके में चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया माल व शराब बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं शातिर चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस ने ग्राम बुकलाना स्थित शराब के ठेका में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चोरी का इन्वर्टर, बैटरा, गैस सिलेंडर, वार्नर चूल्हा व शराब बरामद की है।आरोपी गांव अकबर पुर बुकलाना के बिजेंद्र कुमार व वकील उर्फ बिल्लू है।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314

























