अधिवक्ता के घर में चोरी, आभूषण व नकदी लेकर चोर फरार












अधिवक्ता के घर में चोरी, आभूषण व नकदी लेकर चोर फरार

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव श्याम नगर में चोरों ने बीती रात अधिवक्ता के मकान में धावा बोला। चोरों ने घर में परिजनों संग सो रहे अधिवक्ता के कमरे की बाहर से कुंडी लगाई और बराबर वाले कमरे में चोरी को अंजाम दिया। आहट होने पर  अधिवक्ता की आंख खुली तो देखा कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है। उन्होंने पूरी ताकत के साथ कुंडी तोड़ी, इसी बी शोर सुनकर चोर मौके से फरार हो गए जो घर से आभूषण, नकदी, कपड़े व कीमती सामान चुरा कर फरार हो गए। अधिवक्ता राजेंद्र ने बताया कि चोरों ने करीब छह लाख की चोरी को अंजाम दिया।

परिजनों के साथ सो रहे थे अधिवक्ता:

हापुड़ के गांव श्यामनगर निवासी एडवोकेट राजेंद्र पुत्र रामनिवास सिंह भाटी हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के सदस्य हैं जिन्होंने बताया कि वह शुक्रवार की रात अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ घर के कमरे में सो रहे थे। देर रात करीब 2:30 बजे आहट होने पर उनकी आंख खुली। उन्होंने बाहर आकर झांकने का प्रयास किया लेकिन बाहर से दरवाजा बंद था जिसके बाद उन्होंने पूरी ताकत के साथ दरवाजा तोड़ा। तभी शोर सुनकर चोर मौके से फरार हो गए। अधिवक्ता राजेंद्र के अनुसार तीन चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

छह लाख की चोरी की:

चोरों ने अधिवक्ता के बराबर वाले कमरे को अपना निशाना बनाया जिसमें कोई नहीं था। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें से दो-दो तोले की दो चेन, चांदी के चार सैंपल, आठ बछुए, 14000 की नकदी, कपड़े व अन्य सामान चुरा लिया और फरार हो गए। पीड़ित अधिवक्ता ने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि चोर सीढ़ी लगाकर मकान में दाखिल हुए जिन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया। अधिवक्ता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस छानबीन कर रही है।

हापुड़: सेठी हैंडलूम से होलसेल दामों पर खरीदे पर्दे, कंबल और भी बहुत कुछ: 7200060012











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!