हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार में चोरों ने अब प्रयागराज कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त अपराध के पद पर तैनात सतीश चंद्र के मकान को अपना निशाना बनाया है जहां से 31 अक्टूबर की रात को चोरों ने घर में घुसकर सामान चुरा लिया और फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस अधिकारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सतीश चंद्र वर्तमान में कमिश्नरेट प्रयागराज में अपर पुलिस उपायुक्त अपराध के पद पर तैनात हैं जिन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को ई-रिक्शा पर कुछ संदिग्ध सवार होकर आए और उनके घर के पास ई रिक्शा खड़ी कर दी जिसके बाद वह दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आए और कटर मशीन, ग्राइंडर, रबिंग पेपर और बड़ी ग्राइंडर मशीन चोरी कर फरार हो गए। आधिकारी ने छह नवंबर को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500






























